27 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ धाम में मुख्य सचिव

केदारनाथ धाम में मुख्य सचिव

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने आज केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। केदारनाथ यात्रा को लेकर कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसी उत्साह कोर्ट देखते हुए तैयारियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मुख्य सचिव खुद 15 दिन के भीतर 2 बार केदारनाथ का दौरा कर यात्रा की तैयारियां परख चुकी हैं। केदारनाथ आने वालों को परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

See also  सीएम धामी ने टनकपुर में क्या खास किया?