मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ की तैयारियों के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेष रूप से भव्य आयोजन किया जाना है। जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।

More Stories
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने हरिद्वार में लगाई मुख्य सेवक की चौपाल
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय