1 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई 133वीं बैठक में प्रदेश में नई परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने की।

बैठक में निदेशक मंडल द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्यों को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस फैसले से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही जनपद देहरादून में 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना के निविदा प्रपत्र तैयार करने हेतु सक्षम स्तर से ही स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।

See also  विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बालिकाओं को आगे बढ़ाने पर जोर, सीएम धामी ने दिया प्रोत्साहन

जनपद देहरादून में टौंस नदी पर प्रस्तावित 72 मेगावाट की त्यूणी पलासू परियोजना के सिविल तथा हाइड्रो-मैकेनिकल निर्माण कार्य आवंटित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल ने स्वीकृति दी है। पबर नदी पर प्रस्तावित 81 मेगावाट की आराकोट त्यूणी जल विद्युत परियोजना की डी.पी.आर. की स्वीकृति के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक इंदु कुमार पांडेय, .पी. पांडेय, पराग गुप्ता, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए.के.सिंह, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी और आशीष जैन उपस्थित रहे।