मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस के बीच सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

More Stories
सीएम धामी ने रामनगर में हनुमान धाम में की पूजा
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने जताई खुशी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल