7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर बजट किया मंजूर

सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर बजट किया मंजूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों की 07 योजनाओं हेतु ₹3147.32 लाख, जनपद ऊधमसिंह नगर में अमृत 2.0 वॉटर बॉडीज योजनान्तर्गत्त नगर निकाय दिनेशपुर की 02 योजनाओं के लिए ₹97 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में विकासनगर (हल्दापानी) के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य हेतु ₹778.97 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 13 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के लिए ₹3382.48 लाख की धनराशि नाबार्ड से वित्त पोषण किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  एलपीजी सप्लाई को लेकर मुस्तैदी

मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र कपकोट क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट को उप जिला चिकित्सालय बनाये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

साथ ही मुख्यमंत्री में जनपद चमोली के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थराली को उच्चीकृत करते हुए नवीन स्थान कुलसारी में उप जिला चिकित्सालय बनाये जाने हेतु मानकों में शिथिलता प्रदान किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया है।