9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खटीमा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए सीएम धामी

खटीमा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए सीएम धामी

बिरिया मझोला खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट में 16 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा व उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया।

मुख्यमंत्री धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं और क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। मैच में उजलीकोट ने तीन विकेट से जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की । इस मौके पर श्री धामी ने भारतीय युवा अंडर 19 टीम के विश्व विजेता बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो सिद्धि तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अब खेल एक मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसमें कैरियर बनने की की अपार संभावनाएं हैं ।

See also  टनकपुर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम, सीएम धामी ने खुद भी बांटा प्रसाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर, मन और मस्तिष्क सभी को स्वस्थ रखता है तथा हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व सिखाता है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियानों से खेलों का ढांचागत विकास किया है । इसलिए हमारे खिलाड़ी आज सभी खेलों में परचम लहरा रहे हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीते है । यह हमारे लिए गर्व की बात है । हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है।