31 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूपी और उत्तराखंड में परिसंपत्ति को लेकर अहम ख़बर सीएम धामी ने जताया सीएम योगी का आभार

यूपी और उत्तराखंड में परिसंपत्ति को लेकर अहम ख़बर सीएम धामी ने जताया सीएम योगी का आभार

मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की अवधि के लिए उत्तराखण्ड राज्य को पेंशन की हिस्सेदारी के रूप में ₹1,600 करोड़ की धनराशि का भुगतान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दोनों राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद के चलते परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के लंबित मुद्दों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों में पेंशन पर हुए व्यय के प्रभाजन हेतु महालेखाकार, उत्तर प्रदेश के द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए ₹952.26 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 की अवधि के लिए ₹1,309.00 करोड़ की देयता उत्तर प्रदेश सरकार पर आंकलित की गई थी।

See also  मुख्य सचिव ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

पेंशन व्यय पर उक्त दो वित्तीय वर्षो के लिए आगणित कुल ₹2,261.26 करोड़ की देयता के सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2025 में ₹1,600 करोड़ की धनराशि भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से अन्तर्राज्यीय समायोजन के द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।