15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ किया व सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा की वनखंडी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मन्दिर को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

See also  नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत