15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया खटीमा में बन रहे मंदिर का निरीक्षण

सीएम धामी ने किया खटीमा में बन रहे मंदिर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा मंदिर में पानी व शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

See also  औली में विंटर कार्निवाल का आगाज

उन्होंने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।