6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने सुनी मन की बात

सीएम धामी ने सुनी मन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बौद्ध, मठ क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 111वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन में अपना योगदान अवश्य दें।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के लोगों से भी अनुरोध किया कि वृक्षारोपण और जल संचय के अभियान में वे भी सक्रिय भागीदार बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे।

See also  पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक देशों में योग के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दुनिया में योग करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस अवसर पर विधायक  विनोद चमोली, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।