मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसन्तोत्सव की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इस आयोजन को प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का भी संदेश देता है। विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिए भी उत्तराखण्ड की पहचान रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की भी सराहना की। इसके साथ ही प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे लोगों से मिलकर उनके सुझावों को सुना तथा विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन भी किया।

More Stories
देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज
सीएम धामी ने चंपावत में किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण
देहरादून में रक्षा क्षेत्र राउंड टेबल सम्मेलन का आयोजन