16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना होगा।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़