13 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा

सीएम धामी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की तथा उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए करारों की ग्राउंडिंग में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गये कार्यों का पूरा ब्योरा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को नई आई.टी.पॉलिसी को जल्द लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने निर्यात संवर्द्धन के लिए डेडिकेटेड सेल बनाने के साथ देहरादून-ऋषिकेश में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए।

See also  ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार