15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

सीएम धामी ने किया 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के दौरे पर आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयी टीम में आयोग सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव  केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक पी अमरूथावर्षिनी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में होने वाली बैठक में राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष अपने प्रस्ताव रखेगी। इसके बाद वित्त आयोग नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी।

See also  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की सीएम धामी को चिट्ठी, बजट सत्र को लेकर कर दी बड़ी मांग