3 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को सीएम ने किया धनराशि का वितरण

नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को सीएम ने किया धनराशि का वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40,504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित ₹1,72,44,04,000 की धनराशि का वितरण किया। इस योजना के माध्यम से विगत 05 वर्ष में 2,84,559 लाभार्थियों को कुल ₹9,68,64,51,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जन्मी 8,616 बालिकाओं को ₹9,81,16,000 की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को ₹1,62,62,88,000 की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

See also  मां पूर्णागिरी के दरबार में बीजेपी विधायक अरविंद पांडे, समाजसेवी दीपक पाठक से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। नंदा गौरा योजना से बड़ी संख्या में राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। उत्तराखण्ड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।