मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखण्ड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा एवं महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

More Stories
कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा में बीएलए 2 कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग
पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही बड़ी बात
गढ़वाली समुदाय पर कथित अभद्र टिप्पणी एवं कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, युवा उक्रांद ने कोतवाली काशीपुर में सौंपा प्रार्थना-पत्र