प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में दो बार प्रदेश में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, फिर भी आज उत्तराखंड में अवैध खनन बेलगाम होता जा रहा है।
नवीन जोशी ने कहा कि ताजा मामला नवाबगंज का है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को खुद सड़क पर उतरकर अवैध खनन से भरी ट्रॉली पकड़नी पड़ी। यह घटना प्रदेश में कानून व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि जिनका काम कानून लागू करना था — पुलिस और प्रशासन — वे या तो निष्क्रिय हैं या सत्ता संरक्षण में अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के ही विधायक को जब स्वयं अवैध खनन रोकना पड़े, तो इससे बड़ी विडंबना और सरकार की विफलता और कोई नहीं हो सकती।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने ही विधायकों की आँखों के सामने प्रदेश को लुटवा रही है। प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह भ्रष्ट और निष्क्रिय हो चुका है। धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि सरकार की मिलीभगत भी स्पष्ट हो गई है।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि: तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाई जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को सजा दी जाए।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर