उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कांग्रेस स्क्रीन कमेटी की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। आज ही पांचों सीटों पर 2-2 नामों का पैनल फाइनल कर लिया जाएगा। यही पैनल सीईसी को भेजा जाएगा। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक कल यानी 7 मार्च को होनी है जिसमें उत्तराखंड के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है।
आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है जिसमें समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास, सदस्य नीरज डांगी और यशोमति ठाकुर के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद हैं। सभी सीटों पर दावेदारों के नाम पर बारीकी से मंथन किया जाएगा उसके बाद ही पैनल फाइनल होगा।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की प्राथमिकता अपने सीनियर नेताओं को टिकट देने की है इसी रणनीति पर काम भी हो रहा है। इसके बाद भी सहमति नहीं बनी तब अगली रणनीति पर काम होगा। स्क्रीनिंग कमेटी के बाद सीईसी क्या फैसला लेगी इसे लेकर भी तमाम अटकलें हैं।

More Stories
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय
सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी