19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उम्मीदवारों पर आज कांग्रेस का मंथन

उम्मीदवारों पर आज कांग्रेस का मंथन

लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर दिल्ली में आज उत्तराखंड कांग्रेस की स्क्रीन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में स्क्रीन कमेटी के अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे बाद बैठक कभी भी शुरू होरी सकती है। उम्मीद की जा रही है कि आज राज्य स्तर पर दावेदारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है आज हर सीट पर 2-2 दावेदारों के नाम लॉक किए जाएंगे और यही पैनल सीईसी को भेजा जाएगा। कांग्रेस सीईसी की बैठक कल यानी 7 मार्च कओ होनी है। ऐसे में उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों के नाम भी कल‌ ही तय होने की उम्मीद है। इसके बाद जब भी कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी उसमें उत्तराखंड के उम्मीदवारों का ऐलान भी हो सकता है। फिलहाल आज की बैठक पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि करीब 40 दावेदारों के नाम पहले से ही हैं और पिछली बैठक के बाद भी कुछ और नेताओं ने अपने लिए टिकट मांगा है हालांकि उन‌ नामों पर चर्चा होगी या नहीं ये अभी तक साफ नहीं‌ है।

See also  उत्तरकाशी में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी