केदारनाथ उपचुनाव में मनोज रावत ने आज नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर प्रचार का बिगुल फूंका। कांग्रेस ने पहले रोड शो किया इसके बाद रामलीला ग्राउंड में जनसभा की। नामांकन रैली में कांग्रेस ने एकजुटता दिखाने की भी पूरी कोशिश की। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य,
हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक विक्रम नेगी, लखपत बुटोला, उत्तम असवाल, ललित फरवान, विनोद नेगी, कुंवर सजवान, रीता पुष्पवान, शशि सेमवाल सहित अन्य नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद। सभी नेताओं ने भरोसा जताया कि केदारनाथ की जनता मनोज रावत को आशीर्वाद देकर विधानसभा जरूर भेजेगी।

More Stories
सीएम धामी ने लिया पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा
ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार
सीएम धामी ने स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत