19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने की आयकर विभाग की शिकायत

कांग्रेस ने की आयकर विभाग की शिकायत

पौड़ी लोकसभा सीट कांग्रेस से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर सियासत तेज हो गई है । इस मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस ने उत्पीड़न की शिकायत करते हुए भारत निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है।

कांग्रेस ने चिट्ठी में क्या लिखा?

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाया गया है। गोदियाल को चुनाव प्रचार के दौरान कल यानी दिनांक 19 मार्च 2024 को इनकम टैक्स विभाग द्वारा सम्मन भेजा गया है जिसमे उनसे अपेक्षा की गई है कि वह 22 मार्च 2024 को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के ठाणे स्थित इनकम टैक्स विभाग में प्रातः 11:30 बजे अपने अकाउंट का लेखा-जोखा लेकर प्रस्तुत हों। महोदय, सीधे तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है की सत्ता और एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अवरोध उत्पन्न करने का यह कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। चुनाव के दौरान इस तरह के सम्मन भेज कर उनका उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा अंदेशा है कि सत्ता रूढ़ दल को फायदा पहुंचाने की मंशा से ये करवाही की जा रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है की इसका संज्ञान लेते हुए दिशा निर्देश जारी करें।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत अब तक लगे 661 कैंप