16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात फिर उठाया ये मुद्दा

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात फिर उठाया ये मुद्दा

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में 4 दिसम्बर 2024 को पुलिस लाईन देहरादून में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में एक प्रतिनिधिमण्डल ने डीजीपी से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा हस्ताक्षायुक्त ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन देते हुए जोशी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेषा की तरफ किसी भी आन्दोलन में सामूहिक रूप से हुई गिरफ्तारी के अपरान्त गिरफ्तार किये गये आन्दोलनकारियों को पुलिस द्वारा पुलिस लाईन ले जाकर सीडियों में बैठाया जाता था और वहीं पर आगे की कार्रवाही सम्पन्न होती थी। इसी प्रकार पुलिस द्वारा दिनांक 4 दिसम्बर 2024 को युवा कांग्र्रेस के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के तहत गिरफ्तार किये गये हम सभी कांग्रेसजनों को पुलिस लाईन ले जाया गया, परन्तु हमें यह नही बताया गया कि वहां पर मीडिया कर्मियों का कार्यक्रम है तथा हमें भी इस बात का पता नही था कि वहां पर पत्रकारों का कोई कार्यक्रम चल रहा है और शायद पत्रकार बन्धुओं को भी पता नहीं था कि पुलिस मुझे और मेरे साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके लाई है। इसी गलत फहमी में पत्रकारों को शायद ये लगा कि हम उनका विरोध करने वहां आये है और इसी गहमा-गहमी व गलत फहमी में यह घटना घटिल हुई जिसके लिए मैं डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को जिम्मेदार मानता हूूॅ।

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि कांग्रेसजनों की अनभिज्ञता एवं वहां पर डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण यह गलत फहमी हुई है। जिसमें जानबूझकर किये गयेे कियी षड्यंत्र से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस हमें गिरफ्तार कर के ले गई थी तो वहां पर पुलिस को उपस्थित रहना चाहिए था परन्तु वहां पर एक पुलिस अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यही नहीं पुलिस लााइन स्टेडियम मीडिया कर्मियों का पूर्व निर्धारत कार्यक्रम होने के चलते हमें किसी अन्य स्थान पर बैठाने की व्यवस्था पुलिस प्रषासन को करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने जानबूझकर ऐसा नही किया जो कि अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेष से आग्रह करते हुए कहा कि दिनांक 4 दिसम्बर 2024 को पुलिस लाईन में धटित घटनाक्रम की उच्च अधिकारी से जॉच कराते हुए घटना के लिए जिम्मेदार दोशी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुषासनात्मक कार्रवाही करने की अपेक्षा की है ताकि भविश्य में इस प्रकार की घोर लापरवाही ना हो।

प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य में रोज हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, अत्याचार, चोरी, डकैती, नशा, सड़क दुुर्घटना अवैघ शराब व कानून व्यवस्था पर विस्तार से वार्ता कर षख्त कानून व्यवस्था लागू करने की अपील की। प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक से वार्ता के दौरान कहा कि कुछ अराजक तत्व देवभूमि के नाम को कलंकित करने का काम कर रहे हैं ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर कठोर दण्ड दिये जाने की अपेक्षा की है।

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी,  पीसीसी चीफ के सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी आदि सम्मिलित थे।