20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की इस IPS को हटाने की मांग

कांग्रेस की इस IPS को हटाने की मांग

उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है। ऐसे में उनके डीजीपी रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। अंकिता भंडारी केस का जिक्र भी पीसीसी चीफ करन माहरा की चिट्ठी में किया गया है। करन माहरा ने आरोप लगाया है कि अभिनव कुमार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की इतना ही नहीं सरकार के प्रवक्ता की तरह बातें करने का आरोप भी कार्यकारी डीजीपी पर लगाया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि डीजीपी को हटाकर ही निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद की जा सकती है।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत अब तक लगे 661 कैंप