9 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रभारी कुमारी सैलजा जी का स्वागत किया,इस दौरान माननीय प्रभारी जी ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर सार्थक चर्चा करी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए एकजुटता से चुनावी रण में उतरने की भी अपील करी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा , पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, मीना शर्मा जी, नारायण पाल  सहित अन्य सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

See also  डीएम पिथौरागढ़ का तहसील में औचक निरीक्षण, सफाई और सिस्टम पर ध्यान देने के निर्देश