ऋषिकेश में कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने चीला दुर्घटना के घायलों का एमस जाकर हाल जाना। इस दौरान प्रभावित परिजनों से भी मुलाकात की।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कल शाम को हुई भीषण दुर्घटना से सभी आहत हैं। ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो इसके लिये सरकार को उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिये ताकि दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सके ।

रमोला ने बताया कि सभी पांचों घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं बाक़ी तीन लोगों के स्थिति ठीक है ।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एंव कांग्रेस परिवार घायलों और मृतक परिजनों के साथ हैं और हम मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और सरकार से माँग करते हैं कि दुर्घटना की जाँच हो ।


More Stories
सीएम धामी ने दिलाई नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर शपथ
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का आभार जताया