उत्तराखंड में दो सीटों को लेकर कांग्रेस की उलझन बरकरार है। आज उम्मीदवारों के नाम का ऐलान लटक गया है। सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार सीट पर सबसे ज्यादा पेंच फंस गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी आम राय नहीं बन पा रही है। इसीलिए मामला कल तक टाल दिया गया है। हरिद्वार में आलाकमान हरीश रावत को मैदान में उतारना चाहता है लेकिन पूर्व सीएम हामी नहीं भर रहे।
सूत्रों का दावा है कि हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। इस उलझन के बीच हरक सिंह रावत की भी दावेदारी की ख़बर है। वहीं करन माहरा ने साफ किया है कि वो टिकट के दावेदार नहीं हैं। नैनीताल सीट पर भी सीनियर नेता यशपाल आर्य को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है लेकिन आखिरी मुहर अब तक नहीं लग पाई है। कांग्रेस की इस उलझन से कार्यकर्ताओं के मनोबल पर बुरा असर पड़ रहा है। कल से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस अब तक 2 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन ही नहीं कर पाई है। उम्मीदवार तय ना होने से कांग्रेस का प्रचार अभियान भी सुस्त पड़ा है। जबकि बीजेपी लगातार मैदान में है और नामांकन की तारीख भी हर सीट को लेकर तय कर दी गई है।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक