गौतम अडानी और भाजपा गठजोड़, मणिपुर हिंसा, भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। उत्तराखंड में भी प्रोटेस्ट किया जाएगा। कांग्रेस नेता देहरादून में राजभवन कूच करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नेतृत्व और सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा डेढ़ साल से मणिपुर राज्य हिंसा की आग में जल रहा है, वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, गोलीबारी और अराजकता का माहौल बना हुआ है. इस हिंसा में अब तक कई लोगों की जान चली गई है। वहां के लोग एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। इस विकट संकट के बावजूद भाजपा की केंद्र सरकार इस स्थिति को संभालने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक मणिपुर का दौर तक करना मुनासिब नहीं समझा।

More Stories
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत