उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही वार पलटवार की राजनीति भी तेज हो गई। प्रचार धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है और अब आरोपों की बौछार भी होने लगी है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
साथ ही पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा है कि पौढ़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी की कोटद्वार रैली में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी उनके प्रचार वाहन पर मौजूद रहीं।
जो सीधे सीधे लोकसभा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता। ये चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। गणेश उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की मांग की है।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक