14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रेमचंद के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया जनता की जीत

प्रेमचंद के इस्तीफे को कांग्रेस ने बताया जनता की जीत

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे उत्तराखंड की जनता की जीत करार दिया है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यह इस्तीफा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अहंकारपूर्ण शासन और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के संघर्ष का परिणाम है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायकों को संयमित होकर कार्य करना चाहिए। उत्तराखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है और किसी भी तरह के दुरुपयोग, तानाशाही रवैये एवं भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह इस्तीफा दर्शाता है कि प्रदेश की जनता अन्याय के विरुद्ध खड़ी है और सत्ताधारी दल को अब अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा।”

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे। साथ ही, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों में लिप्त अन्य नेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके।