23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मोदी की रैली से पहले कांग्रेस के सवाल

मोदी की रैली से पहले कांग्रेस के सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से लगाव होने व उत्तराखंड के लिए कनेक्टिविटी रोजगार व आपदा प्रबंधन के लिए किए गए दावों को खोखला व झूठ का पिटारा करार देते हुए उनसे कहा कि वे 11 अप्रैल को होने वाली रैली में जनता के सामने उत्तराखंड की जनता के चंद सवालों का जवाब अवश्य दें । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की सभी माता बहनों को जवाब देना चाहिए कि जब वे शक्ति वंदन की बात करते हैं तो उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के पीछे जो वीवीआइपी था उसका पता क्यों नहीं बताया गया अलज तक ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सेना के सम्मान की बात करते हैं किंतु उनकी पार्टी की केंद्र सरकार पहले तो अग्निपथ जैसी विनाशकारी स्कीम ला कर सेना को कमजोर करती है व सेना में जा कर देश सेवा करने की अभिलाषा रखने वाले युवाओं के साथ छल किया जाता है जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव उत्तराखंड में पड़ा है और दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ता जनरल वीके सिंह जी के कार्यक्रम में अपनी बात कहने गए पूर्व सैनिकों के साथ मार पीट गली गलौच व धक्का मुक्की करते हैं इस पर प्रधनमंत्री जी का क्या कहना है ? श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी भाजपा के दो नेता हाकम सिंह व संजय धारीवाल को भाजपा के किन नेताओं का संरक्षण था इसका वे खुलासा करें। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल बनाने वाली कम्पनी नवयुग ने प्रधनमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी के एस्केप टनल बनाने के निर्णय की अवहेलना की जिसके कारण 17 दिनों तक 41 श्रमिकों की जान आफत में फांसी रही उसके के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही क्या इसलिए नहीं हुई क्योंकि इस कम्पनी ने इलेक्ट्रोल बांड खरीद कर भाजपा को मोटा चंदा दिया ? श्री धस्माना ने कहा कि पीएम को इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिएं।

See also  रुद्रप्रयाग की मां चंडिका यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

बीजेपी सिर्फ जुमला पार्टी- कांग्रेस

धस्माना ने कहा कि एक समाचार पत्र में प्रधनमंत्री जी का एक लंबा चौड़ा साक्षात्कार छपा है जिसमें वे उत्तराखंड से विशेष लगाव होने की बात कहते हुए कई दावे कर रहे हैं जो केवल झूठ व जुमलों का पिटारा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के बारे में पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस पर सोचा ही नहीं जबकि सच्चाई यह है कि आल वेदर रोड कह कर जिसका ढिंढोरा पीटा जा रहा है वह सारी सड़कें कांग्रेस के जमाने की बनी हैं जिनका चौड़ीकरण किया जा रहा है भाजपा सरकार ने केवल उसका नामकरण आल वैदर रोड कर दिया जबकि सच बात यह है कि वो तीन से चार महीने बाधित रहती है और इसमें पिछले दस वर्षों में जितनी दुर्घटनाएं व मौत हुईं उतनी पहले 60 वर्षों में नहीं हुईं । धस्माना ने कहा कि जॉली ग्रांट हवाई अड्डा हो या नैनी सैनी या पंतनगर हवाई अड्डे ये सब कांग्रेस के राज में बने हैं और जितनी आंतरिक व सम्पर्क मार्ग उत्तराखंड में 2002 से 2007 के बीच कांग्रेस शाशनकाल में बने उतने बाकी के 17 वर्षों में नहीं बने। श्री धस्माना ने कहा कि बद्रीनाथ जी व केदारनाथ जी में मंदिरों के मौलिक स्वरूप को छेड़ छाड़ करने को मोदी जी अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड में एक भी भाजपा प्रत्याशी अपने काम पर वोट नहीं मांग रहे और केवल मोदी जी की गारंटी के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि मोदी जी की कोई गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई चाहे वो काले धन लाने,15 लाख हर नागरिक को देने, महंगाई कम करने, 2 करोड़ बेरोजगारों को हर साल रोजगार देने समेत कोई गारंटी पूरी नहीं हुई इसलिए अब उत्तराखंड समेत देश का कोई मतदाता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास नहीं करता। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के मतदाता इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेंगे।

See also  सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर 257 करोड़ रुपये मंजूर किए