4 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गौ माता बेहाल, कांग्रेस का सरकार से सवाल

गौ माता बेहाल, कांग्रेस का सरकार से सवाल

कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि धर्म और गौ माता के नाम पर वोटों की उगाही करने वालों की हकीकत देखनी है तो देहरादून का कांजी हाउस उसका बहुत बड़ा नमूना है।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि आज जब अचानक एक निरीह और गरीब महिला कांग्रेस मुख्यालय गुहार लगाने आई कि नगर निगम प्रशासन ने उसकी गाय पकड़कर कांजी हाउस में डाल दी है और छोड़ने के बदले ₹9000 मांगा जा रहा है और उसने ₹9000 देने मैं असमर्थता जाहिर करी तो राजपुर से कांग्रेस की पार्षद और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ने नगर निगम द्वारा नियुक्त डॉक्टर तिवारी से दूरभाष पर बात की और बताया कि महिला के पास 9000 देने के लिए नहीं है तो डॉक्टर तिवारी ने कहा कि हमने कांजी हाउस में तीन-चार दिन तक उस गाय की सेवा की है उसको भोजन कराया है उसके एवज में 9000 देने ही पड़ेगे ऐसे में कांग्रेस नेत्रियों ने फैसला लिया कि वह स्वयं कांजी हाउस जाकर देखेंगे कि आखिर गौ माताओं की कितनी सेवा हो रही है ?

See also  पंचायत चुनाव को लेकर ऋषिकेश में कांग्रेस की अहम बैठक

कांजी हाउस में अव्यवस्था

दसौनी ने बताया की वहां पहुंचकर जो नजारा था वह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था।गौ माताओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है, आधा दर्जन से अधिक गौ माता मरी पड़ी हुई थी और उनके ऊपर हजारों मक्खियां भिन्न-भिना रही थी। उसके अलावा चार से पांच गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिन्हें बहुत खून बह रहा था और जख्म बहुत गहरे थे। जख्मों को देखकर यह साफ पता लगाया जा सकता था कि उनका कोई तीमारदारी या इलाज नहीं किया गया है। गौमाता कांजी हाउस में भूख से भी तड़पती भी देखी गई। पानी और भूसे के लिए बनाए हुए कुंड एकदम खाली थे, केयरटेकर से पूछने पर उसने भूसे का आर्डर दिए जाने की बात कही। कांजी हाउस के लिए नियुक्त वेटरनरी डॉक्टर से जख्मी गायों का पूछा तो उन्होंने अपने पास एडवांस दवाई इंजेक्शन ना होने की बात कही। और तो और कांग्रेस की नेत्रियों के फेसबुक लाइव करने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ दिखाई दिया। महापौर ने तुरंत डॉक्टर तिवारी कांजी हाउस भेजे जोकि सुरते हाल पर लीपापोती करने का पूरा प्रयास करते हुए दिखे।

पशुपालन विभाग पर सवाल

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उर्मिला ढौढियाल थापा ने कहा की प्रत्यक्षण किम् प्रमाणम ?कांजी हाउस की स्थिति देखकर कांग्रेस की नेत्रियों ने धामी सरकार ,पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा और नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा को लानत भेजते हुए गौ माता की रक्षा का झूठा ढोंग ना करने की सलाह दी है।उर्मिला ने कहा कि गौ माताओं को भी अब नगर निगम ने उगाही का केंद्र बना दिया है, गरीब लोगों की गायों को उठाकर कांजी हाउस में पटक दिया जाता है और जहां उनकी कोई देखरेख नहीं की जाती। ना उनके जख्मों का नाही उनकी भूख का इंतजाम किया जाता है, मरी हुई गायों को दफनाने तक की जहमत नगर निगम नहीं उठा रहा है। गौ माताओं को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। ऐसे में दसोनी ने भाजपा की सरकारों को धिक्कारते हुए कहा कि जनता को हर बार चुनाव के दौरान गौ माता की रक्षा के दावे और वादे करने वाली भाजपा अंदर से एकदम खोखली है और जो महापाप गौ माताओं की दुर्दशा करने का भाजपा ने किया है उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

 

See also  पंचायत चुनाव में सुगम मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की कसरत

सरकार को चेतावनी

गरिमा दसौनी ने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर काजी हाऊस के हालात नही सुधरे तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरदार तरिकेे से उठाकर गौ माता की दुहाई देने वाले लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।