15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों— ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ), विश्वनाथ मंदिर (गुप्तकाशी) और कोटेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानीय मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक एवं सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

प्रमुख सुरक्षा और राहत व्यवस्थाएं

सुरक्षा बलों की तैनाती: मंदिरों में श्रद्धालुओं की सहायता हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात किया गया है।

विशेष टीमें (कोटेश्वर महादेव): कोटेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा के अतिरिक्त मानकों को देखते हुए एसएचओ रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी स्वयं मौजूद हैं, यहां पर पुलिस बल के साथ जल पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों को आपदा राहत उपकरणों एवं बोट सहित तैनात किया गया है।

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग

सुरक्षा अपील: अलकनंदा नदी के किनारे स्थित होने के कारण श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध दर्शन कराने के साथ ही नदी के तेज बहाव से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने हेतु निरंतर जागरुक किया जा रहा है।

यातायात प्रबंधन (वन-वे व्यवस्था):

कोटेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के संकरा होने के कारण यातायात को सुचारू रखने हेतु वन-वे (One-Way) व्यवस्था लागू की गई है।

जाने का मार्ग: कलेक्ट्रेट वाले मार्ग पर विकास भवन होते हुए कोटेश्वर तक।

वापसी का मार्ग: कोटेश्वर आवागमन वाला मुख्य मार्ग