महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पौड़ी के समस्त शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व आस्था एवं भारी भीड़ के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक, सुनियोजित सुरक्षा प्रबंधन प्रभावी रूप से लागू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार, के कुशल निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्क पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन कर सकें।

श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कतारबद्ध व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। साथ ही यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान तथा पार्किंग स्थलों पर समुचित प्रबंधन एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है तथा सतत गश्त एवं निगरानी के माध्यम से कानून-व्यवस्था को पूर्णतः सुदृढ़ किया जा रहा है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह