22 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दीप्ति रावत का कांग्रेस पर पलटवार, कहा न नेता बचे ना नीति, हताशा में बयानबाजी करने का आरोप

दीप्ति रावत का कांग्रेस पर पलटवार, कहा न नेता बचे ना नीति, हताशा में बयानबाजी करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कांग्रेस के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान पूरी तरह से हताशा और भ्रम की राजनीति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि होती है। आज भाजपा से जुड़े सभी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, चाहे वे पूर्व में किसी भी दल से जुड़े रहे हों।

प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ता केवल दरी बिछाने के लिए नहीं, बल्कि पार्टी की ताकत और जनविश्वास का आधार हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर भाजपा निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है।

See also  हरिद्वार कुंभ को लेकर सीएम धामी ने मंजूर किया 50 करोड़ का बजट

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी कमजोर होती स्थिति और लगातार मिल रही हार से बौखलाई हुई है, जिसके चलते इस प्रकार के अनर्गल और तथ्यहीन बयान दे रही है। आज देश और उत्तराखंड की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस के पास न तो ठोस नेतृत्व बचा है और न ही कोई स्पष्ट मुद्दा।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा में हर समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है—यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, और यही बात कांग्रेस को सबसे अधिक असहज करती है।