3 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

BJP से हारा BJP का ही सहारा!

BJP से हारा BJP का ही सहारा!

उत्तराखंड में दलबदलू राजनीति का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव के मतदान में अब 20 दिन बचे हैं उसी दौरान नेता मौका देखकर पाला बदल रहे हैं। कालाढूंगी विधानसभा से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े महेश शर्मा ने भी आज बीजेपी की शरण ले ली। महेश शर्मा को बीजेपी ने ही तीन बार चुनाव में मात दी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी और कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर भी महेश शर्मा को बंशीधर भगत ने हराकर घर बिठाया। अब बंशीधर भगत के एक फोन कॉल के बाद ही महेश शर्मा ने बीजेपी का सहारा लेनेका मन बना लिया। हालांकि बीजेपी उन्हें क्या देगी, क्या 2027 में बंशीधर भगत की जगह विधानसभा का चुनाव लड़ा जगी ये तो नहीं कह सकते लेकिन इतना साफ है कि जिस बीजेपी ने महेश शर्मा को हराया अब वो उसी बीजेपी के सहारे हैं।

See also  कर्मचारियों को सीएम धामी का तोहफा

कांग्रेस में सही फैसले नहीं- महेश शर्मा‌

महेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कोई भी फैसला सही नहीं होरी रहा। कार्यकर्ताओं की बजाय पैराशूट नेताओं को थोपा जा रहा है। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को भी उन्होंने दिल्ली वाला बताकर तंज कसा। महेश शर्मा ने दावा किया कि कालाढूंगी से‌ जल्द ही हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे। महेश शर्मा‌ ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस को चुनाव के दिन पोलिंग बूथ के लिए खोजने से भी कोई कार्यकर्ता नहीं‌ मिलेगा।