पौड़ी लोकसभा सीट पर दलबदल की सियासत जारी है। राजेंद्र भंडारी के बाद कांग्रेस के 5 और नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पौड़ी लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने इन नेताओं की ज्वाइनिंग कराई।
अनिल बलूनी ने कहा प्रधानमंत्री Narendra Modi के विचारों, कार्यों और विजन का प्रभाव है कि भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आज सुबह पौड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौबट्टाखाल केसर सिंह नेगी, नवल किशोर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पौड़ी, दीपक भंडारी ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल, दीपक कुकसाल ब्लॉक प्रमुख पौड़ी और चांदनी रावत पूर्व प्रमुख कोट ब्लॉक समेत कांग्रेस पार्टी के कई प्रभावी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
बलूनी ने कहा कि आप सभी के सामाजिक और राजनीतिक अनुभव विकसित गढ़वाल के संकल्प को पूरा करेगा। जो नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें से तीन को कांग्रेस ने पहले ही पार्टी से बाहर निकालने का दावा किया था।

More Stories
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय
सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी