25 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग

शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने शहीद ए आजम भगत सिंह और राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न से सम्मानित न किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण ठहराया है ।

धीरेंद्र प्रताप शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा शहीदों की याद में आयोजित दीपमाला समारोह को संबोधित कर रहे थे ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान किया आज तक भी उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है ।  उन्होंने शहीदी दिवस के 95 वें   समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अगर आजाद हुआ है तो उसके लिए शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों को सम्मानित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

See also  सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक की सीएम धामी को चिट्ठी, पूर्णागिरी मेले के दौरान हो रही दिक्कतें दूर करने की मांग

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस संबंध में तत्काल कदम उठाए। उन्होंने कहा यह भी आश्चर्य की बात है कि जिस असेंबली में शहीद भगत सिंह और राजगुरु और सुखदेव ने बम फेंका था उसमें आज 95 वर्ष बाद उनकी मूर्ति लगाई जा रही है। जबकि ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था।  धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 23 वर्ष की आयु में जी भगत सिंह ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी वो बेमिसाल है। इस मौके पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष यशवंत सिंह उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष सोमपाल सिंह नेगी महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री गुजराल समेत अनेक लोग मौजूद थे।