1 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डेंगू का कहर जारी, कांग्रेस नेता ने सरकार पर बोला हमला

डेंगू का कहर जारी, कांग्रेस नेता ने सरकार पर बोला हमला

उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस नेता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने राज्य की लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना महामारी की विभीषिका और उसके बाद भारी बरसात के चलते आई दैवीय आपदाओं से उबर भी नहीं पाई थी कि डेंगू महामारी ने पूरे प्रदेश में अपने पैर पसार दिये हैं जिससे आम गरीब आदमी पूरी तरह टूट चुका है। सरकारी अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते गरीब आदमी को अपनी पहुंच से दूर हो चुके महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में न तो मरीजों को दवाई उपलब्ध हो पा रही हैं न गम्भीर पीडितों को ब्लड और प्लाज्मा मिल पा रहा है।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह में की शिरकत

सरकार के सभी दावे फेल- डॉ. प्रतिमा

डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून में जिस प्रकार रोज मौतों का आंकडा बढता जा रहा है तथा लोगों को उपचार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता का कोई खैरम ख्वाह नहीं है। सरकार द्वारा अभी तक डेंगू बीमारी से लड़ने के लिए कोई भी रणनीति नहीं बनाई है तथा बीमारी की रोकथाम के लिए कोई भी सक्षम उपाय नहीं किये जा रहे हैं। देहरादून नगर निगम प्रशासन खाना पूर्ति के लिए फाॅगिंग कर रहा है। निजी चिकित्सालयों द्वारा मनमाने दामों पर टैस्टिंग कर जनता को लूटा जा रहा है परन्तु राज्य की धामी सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय देख रहे बडबोले मंत्री कानों में तेल डाल कर सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रहे आधे-अधूरे निर्माण कार्यों के कारण सड़कें गढडों में तब्दील हो चुकी हैं तथा सड़कों के गढडों और बंद नालियों में बरसाती पानी जमा होने के कारण बीमारी के और बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने राज्य सरकार से डेंगू बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी निजी चिकित्सालयों को गाईड लाईन जारी कर ब्लड टेस्टिंग तथा दवाईयों की कीमतों में कटौती करे ताकि आम गरीब आदमी को समय पर सस्ता इलाज मिल सके।