एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। केदारनाथ धाम यात्रा के विभिन्न पैदल पड़ावों पर नियुक्त पुलिस बल से संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय एवं भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
वर्तमान में हो रही बारिश के चलते स्वयं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा पैदल मार्ग में हो रही बारिश के चलते प्रशासन के स्तर से तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा व्यवस्थाओं का संचालन करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक
तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय