21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी और मंत्रियों ने देखी फिल्म

धामी और मंत्रियों ने देखी फिल्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित एक मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया।

See also  चमोली के डीएम ने आज भी की अहम बैठक

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, सविता कपूर आदि मौजूद रहे।