15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने की एकजुटता बनाए रखने की अपील

धामी ने की एकजुटता बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी उत्तराखंडवासी एकजुट रहें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “एक उत्तराखंड, एक उत्तराखंडी” की भावना के साथ प्रदेश के विकास में योगदान दें।

मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सख्त लहजे में संदेश दिया कि उत्तराखंड की एकता और अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक हों या आम नागरिक—किसी को भी भड़काऊ बयान देने की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ऐसे किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रदेश में बढ़ते भ्रामक प्रचार और अफवाहों के बीच आया है, जिससे लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रदेश के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की शांति और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं