उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के सदस्य आज अयोध्या जा रही है। भगवान राम के दर्शन के सरकार के मंत्री अयोध्या पहुंच रहे हैं।
आज दोपहर बाद सभी मंत्री और मुख्यमंत्री दर्शन के बाद वापस लौट आएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ जॉलीग्रांट, एयरपोर्ट डोईवाला पहुँचे यहां से वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत वह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह पौने 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे.. आपको बता दे की मुख्यमंत्री कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम रुद्रप्रयाग ने लिया जायजा
शहरी विकास सचिव आर राजेश कुमार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, देहरादून में इंदिरा मार्केट के रिडेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम करने की मांग
दिल्ली में सीएम धामी, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात