12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नारी शक्ति वंदन महोत्सव में धामी

नारी शक्ति वंदन महोत्सव में धामी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल को पहचान कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से आहवान किया कि घर-घर जाकर राम दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत हुई है। महिलाओं को ’’सुविधा के साथ सुरक्षा भी’’ के सिद्धांत पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं।

See also  वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी एवं क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।