मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के रामनिवास बाग जयपुर में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का नया नेतृत्व प्रदेश को डबल इंजन की तेज गति से सर्वांगीण विकास के नये आयाम स्थापित करने में भी सफल होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रेम चंद बैरवा एवं दीया कुमारी को भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर