मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखण्ड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर के तहत स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के तहत प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन