19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी नेताओं पर मेहरबान धामी

बीजेपी नेताओं पर मेहरबान धामी

उत्तराखंड में धामी सरकार ने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है।  नया स ल आने वाला है उससे पहले धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय और गाड़ी का किराए में बढ़ोत्तरी की है….दायित्वधारियों को अब हर महीने 35 हजार की जगह 45 हजार सैलरी मिलेगी ।

साथ ही दायित्वधारियों के गाड़ी का किराया भी बढ़ाया गया और 60 हजार से बढ़ाकर 80 हजार महीना किया गया…इसके साथ ही दायित्वधारियों को मिलने वाले स्टाफ, ऑफिस का किराया और हवाई, रेल टिकट पहले की तरह मिलते रहेंगे। सरकार ने बीजेपी के नेताओं को ही दायित्वधारी बनाया है और उनके लिए ही राज्य के सरकारी खजाने से बजट बढ़ा दिया है। अब सवाल ये है कि पहले से ही आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे राज्य में ये फैसला कितना सही‌ है?

See also  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव