16 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने किया जीडी बख्शी की किताब का विमोचन

धामी ने किया जीडी बख्शी की किताब का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मेजर जनरल जी.डी. बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एवं विचारक भी हैं। सामरिक मामलों की विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।

See also  सीएम धामी ने की मॉरीशस के पीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नये दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है।

See also  मुख्य सचिव ने लिया सचिवालय परिसर का जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है। हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है।

इस अवसर पर मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.), चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल विजय नागर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।