2 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी का बुलडोजर चला, शत्रु संपत्ति पर कब्जा वापस मिला

धामी का बुलडोजर चला, शत्रु संपत्ति पर कब्जा वापस मिला

 

नैनीताल मेट्रोपोल एरिया में शत्रु संपत्ति को आज अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान शुरू हो गया है। करीब 300 करोड़ की सरकारी की संपत्ति पर बरसों से अवैध कब्जा किया गया था। इसे लेकर कब्जाधारी कोर्ट भी गए मगर उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद सरकार के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया।

नैनीताल में होटल मेट्रोपाल और उससे जुड़ी करोड़ो रुपये की शत्रु संपत्ति है जिसका मालिक केंद्रीय गृह मंत्रालय है और इस पर 134 परिवारों ने कब्जा किया हुआ था। उस पर अब बुलडोजर चलाया गया है।

See also  सचिव पीडब्ल्यूडी ने उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री रूट का जायजा लिया

केंद्र में गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यभार ग्रहण करते ही देश भर में शत्रु संपत्तियों की सूची निकलवाई और सर्वे का काम शुरू करवाया जिसमे उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, किच्छा और हरिद्वार की संपत्तियां चिन्हित की गई।

शत्रु संपत्ति वो होती है जोकि आजादी के समय मुस्लिम लोग पाकिस्तान चले गए और उनकी भूमि संपत्ति यहीं रह गई, इस संपत्ति का मालिकाना हक केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास होने का कानूनी अधिकार है।

नैनीताल में इस संपत्ति को खाली कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं संकल्प लिया, ऐसा इस लिए भी उन्होंने किया होगा कि गृह मंत्रालय से लगातार दबाव दिया जा रहा था। गृह विभाग चूंकि सीएम धामी के पास ही है लिहाजा उन्होंने सीधे इस अभियान को अपने हाथ में लेकर योजनाबद्ध तरीके से पूरा करवाया। अवैध रूप से बसे कब्जेदारो को जिला प्रशासन ने बकायदा नोटिस दिए ,पर्याप्त समय दिया कि वो खुद इस कब्जे को छोड़ कर चले जाएं। अवैध कब्जेदार हाईकोर्ट भी गए जहां उन्हे कोई राहत नही मिली। हाईकोर्ट के द्वारा याचिका खारिज होते ही ,जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च करवाते हुए धारा 144 लगाकर बुल्डोजर खड़े कर दिए और मुनादी करवा कर खुद ये कब्जे खाली करने का अंतिम अवसर दे दिया।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

इस सख्त घोषणा के जारी होते ही अवैध कब्जेदारो ने खुद मकान खाली करने शुरू कर दिए और अपना सामान जीपों में भरकर लेजाने लगे।

प्रशासन ने कब्जेदारो को टीन टप्पड़ भी हटाने का समय दिया जिसके बाद अतिक्रमणकारियो ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया,वहीं आज सुबह भवनों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है।