12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बागेश्वर की जनता से धामी का संवाद

बागेश्वर की जनता से धामी का संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 5 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। मुख्यमंत्री  धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

See also  गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना

जनता को मिले योजनाओं का फायदा- धामी

उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी पूजा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की लाभार्थी गीता खेतवाल, कृषि, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र की योजनाओं की लाभार्थी आनंदी देवी, मंजू बोरा और सुनीता मेहता ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।

इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, आनन्द स्वरूप तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल उपस्थित थे।