मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तेलंगाना में चुनाव प्रचार किया। धामी ने कहा महबूबनगर, तेलंगाना में भाजपा प्रत्याशी D K Aruna जी के समर्थन में आयोजित “इंटेलेक्चुअल मीटिंग” में सम्मिलित हुआ। इस दौरान वहां उपस्थित प्रबुद्धजनों को प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
प्रधानमंत्री के पिछले 10 वर्षों के कार्य
काल में समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। एक ओर जहाँ पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है वहीं देश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी और अधिक सशक्त हुआ है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की देवतुल्य जनता आगामी 5 वर्षों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने एवं 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु एक बार पुनः भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन